AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 22 October 2019

किसानों को खेती की नई-नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाये

किसानों को खेती की नई-नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाये
कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने दिए निर्देश

खण्डवा 22 अक्टूबर, 2019 - जिले में आगामी कृषि मौसम के लिए खाद व बीज का पर्याप्त भण्डारण सुनिश्चित किया जाये। अमानक खाद व बीज विक्रय पर प्रभावी रोक लगाने के लिए समय समय पर आकस्मिक निरीक्षण किए जाये तथा दोषी पाए जाने वाले विक्रेताओं के लायसेंस निरस्त किए जायें। यह निर्देश कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता को दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन सिंह सहित कृषि, सहकारिता, उद्यानिकी विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे। 
बैठक में कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने निर्देश दिए कि जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रशिक्षित किया जाये। उन्होंने आत्मा परियोजना संचालक श्री आनंद सिंह सोलंकी को निर्देश दिए कि किसानों को उन्नत खेती के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण देने के लिए उन्नतशील किसानों का दौरा कराया जाये, ताकि वे वहां देखकर खेती की नई नई तकनीकी सीख सके। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने उपसंचालक कृषि को निर्देश दिए कि किसानों को मिट्टी परीक्षण के लिए प्रेरित करे तथा उन्हें सलाह दें कि स्वाईल हेल्थ कार्ड में कृषि विशेषज्ञों द्वारा मिट्टी परीक्षण के बाद की गई अनुशंसाओं के आधार पर वे खेती करें, इससे अच्छा कृषि उत्पादन होगा। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने फसल बीमा योजना के संबंध में भी जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि जिले में 89690 ऋणी कृषकों तथा 97669 अऋणी किसानों का फसल बीमा किया गया है। 

No comments:

Post a Comment