AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 29 October 2019

गांधी स्मृति यात्रा का छैगांवमाखन विकासखण्ड में हुआ प्रवेश

गांधी स्मृति यात्रा का छैगांवमाखन विकासखण्ड में हुआ प्रवेश 

खण्डवा 29 अक्टूबर, 2019 - मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग की ओर से गांधी स्मृति यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा 2 अक्टूबर 2019 से शुरू हुई है जो कि पूरे 1 वर्ष तक प्रदेश में भ्रमण करेगी। इसीक्रम में सोमवार को खण्डवा जिले के छैगांव माखन ब्लॉक से इस यात्रा की जिले में शुरुआत हुई। छैगांवमाखन ब्लॉक के ही 5 गांव में इस यात्रा के दौरान कार्यक्रम किए गए। सर्वप्रथम छैगांवमाखन, फिर भुईफल, कालजाखेड़ी, विलनखेड़ा और अंत में बरुड़ गांव में नुक्कड़ नाटक एवं रंग संगीत की प्रस्तुति दी गई। इस यात्रा में तीन रथ साथ में चल रहे हैं एक जिसमें कलाकार अपनी प्रस्तुति देते हैं, दूसरे रथ में प्रदर्शनी हैं जिसमें दर्शाया गया है कि गांधीजी मध्यप्रदेश में किन-किन जिलों में गए थे और वहां पर क्या क्या गतिविधियां उनके द्वारा की गई थी तथा तीसरा रथ वीडियो रथ है जिसमें गांधी जी पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाती है। इस प्रकार गांधीजी के संदेशों का प्रचार प्रसार और आम लोगों को गांधी जी के विचारों से अवगत कराने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है । इस यात्रा का एक उद्देश्य यह भी है कि गांव में जो छुपी हुई प्रतिभा हैं वह भी यदि मंच पर अपनी प्रस्तुति देना चाहे तो उनको भी आमंत्रित किया जाता है, जिससे छुपी हुई प्रतिभाओं की भी पहचान की जा रही है। आगामी चार दिनों तक और यह गांधी स्मृति यात्रा छैगांव माखन ब्लॉक में भ्रमण करेगी।

No comments:

Post a Comment