AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 22 October 2019

आतिशबाजी विक्रय स्थल पर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश

आतिशबाजी विक्रय स्थल पर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश

खण्डवा 22 अक्टूबर, 2019 - इस वर्ष दीपावली के पर्व पर आतिशबाजी के विक्रय के लिए 16 से 30 अक्टूबर 2019 तक केवल 15 दिवस की अवधि के लिए अस्थायी अनुज्ञप्तियां जारी की गई है। अपर जिला दण्डाधिकारी श्री राजेश जैन ने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए है कि आतिशबाजी विक्रय स्थल पर अग्नि दुर्घटना से बचाव के आवश्यक उपाय करें। पटाखा विक्रय स्थल पर प्रवेश निर्गम के लिए अलग अलग मार्ग की व्यवस्था करने के निर्देश भी नगर निगम आयुक्त को दिए गए है। साथ ही पटाखा विक्रय स्थल पर अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित करने व सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए उद्घोषणा केन्द्र स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए है।

No comments:

Post a Comment