परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत महिला व पुरूष नसबंदी शिविर आयोजित होंगे
खण्डवा 15 अक्टूबर, 2019 - जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत महिला एवं पुरूष नसबंदी शिविरों का आयोजन किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि 16 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुनासा, मूंदी व पंधाना में हितग्राही मरीजों को भर्ती किया जायेगा तथा अगले दिन 17 अक्टूबर को उनका ऑपरेशन विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जायेगा। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खालवा, हरसूद, किल्लौद में 17 अक्टूबर को मरीजों को भर्ती कर उनके ऑपरेशन अगले दिन 18 अक्टूबर को किए जायेंगे। समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन एवं जिला चिकित्सालय खण्डवा में 20 अक्टूबर को मरीजों को भर्ती कर उनके ऑपरेशन अगले दिन 21 अक्टूबर को किए जायेंगे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रोशनी में 21 अक्टूबर को मरीजों को भर्ती कर उनके ऑपरेशन अगले दिन 22 अक्टूबर को किए जायेंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुनासा, मूंदी, पन्धाना में 23 अक्टूबर को मरीजों को भर्ती कर उनके ऑपरेशन अगले दिन 24 अक्टूबर को किए जायेंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खालवा, हरूसद व किल्लौद में 24 अक्टूबर को मरीजों को भर्ती कर उनके ऑपरेशन अगले दिन 25 अक्टूबर को किए जायेंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन व जिला चिकित्सालय खण्डवा में 27 अक्टूबर को मरीजों को भर्ती कर उनके ऑपरेशन अगले दिन 28 अक्टूबर को किए जायेंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रोशनी में 28 अक्टूबर को मरीजों को भर्ती कर उनके ऑपरेशन अगले दिन 29 अक्टूबर को किए जायेंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुनासा, मूंदी, पंधाना में 30 अक्टूबर को मरीजों को भर्ती कर उनके ऑपरेशन अगले दिन 31 अक्टूबर को किए जायेंगे।
No comments:
Post a Comment