निरोगी काया अभियान के तहत जावर में योग कार्यक्रम सम्पन्न
खण्डवा 15 अक्टूबर, 2019 - आरोग्यम् प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जावर में मंगलवार को योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक वेदयोग केहलारी श्री आचार्य सर्वेश द्वारा ग्रामीणजनों को योगा करवाया। साथ ही योग के माध्यम से स्वस्थ कैसे रह सकते है, इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन योग करके हमेंशा निरोग व स्वस्थ रहा जा सकता। निरोगी काया अभियान के तहत् हेल्थ एंड वैलनेस गतिविधि द्वारा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता किया जा रहा है। संस्था प्रभारी डॉ. योगेश सोनी, बीईई श्री राजेश प्रजापति, बीसीएम वंदना वर्मा, सुपरवाईजर जिया खान, एसबी कैरेशी द्वारा कार्याक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इकबाल खान, संजू, साजिदा, मीना केथवास ने सहयोग प्रदान किया।

No comments:
Post a Comment