AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 14 October 2019

निरोगी काया अभियान के तहत् सिहाड़ा व सिंगोट में योग कार्यक्रम सम्पन्न

निरोगी काया अभियान के तहत् सिहाड़ा व सिंगोट में योग कार्यक्रम सम्पन्न

खण्डवा 14 अक्टूबर, 2019 - म.प्र. शासन द्वारा आम व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के उद्धेश्य से जिले में 20 सितम्बर से 20 नवम्बर 2019 तक निरोगी काया अभियान के तहत् सघन असंचारी रोग खोज अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत् शनिवार को आरोग्यम् प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंगोट व सिहाड़ा में हेल्थ एंड वैलनेस गतिविधियों के अंतर्गत ग्रामीणजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ योगा के माध्यम से अपने स्वास्थ्य की देखरेख और दैनिक जीवन में योगा के महत्व पर जानकारी सेक्टर मेडिकल ऑफिसर डॉ. योगेश सोनी और स्टॉफ के द्वारा ग्रामीणजनों को दी गई। हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर डॉयबिटीज शुगर, उच्च रक्तचाप बीपी के मरीजों को एक माह की दवाईयां निःशुल्क दी जा रही है। 

No comments:

Post a Comment