‘‘आपकी सरकार आपके द्वार‘‘ की तर्ज पर जनमित्र शिविर आयोजित होंगे
मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 16 अक्टूबर को इंदौर में होगा
खण्डवा 14 अक्टूबर, 2019 - आयुक्त इंदौर संभाग श्री आकाश त्रिपाठी ने संभाग के सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिये हैं कि जिलों में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनमित्र शिविर आयोजित करें। इन शिविरों में आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। जनमित्र शिविर के संबंध में सभी जिलों के मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह प्रशिक्षण आगामी 16 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर इंदौर में स्थित आरसीबीसी सेटेलाइट भवन में दिया जायेगा। मास्टर ट्रेनर्स को यह प्रशिक्षण आईटी कन्सेंटेंट श्री गौरव नन्दवाल द्वारा दिया जायेगा। खण्डवा इंदौर, धार, और खरगोन जिले के मास्टर टेªनर्स को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5ः30 बजे तक बड़वानी, बुरहानपुर, झाबुआ और अलीराजपुर जिले के मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
No comments:
Post a Comment