AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 14 October 2019

कर्त्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाली स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की वेतनवृद्धि रोकी

कर्त्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाली स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की वेतनवृद्धि रोकी

खण्डवा 14 अक्टूबर, 2019 - राज्य टीकाकरण अधिकारी भोपाल की टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरसूद में समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कुछ महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा अपने विभागीय कर्त्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतना पाया गया। जिस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती लीलावती इंगोले हरसूद की दो वेतनवृद्धि, श्रीमती शशिप्रभा दुबे व श्रीमती भारती भिलावेकर हरसूद की एक-एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश जारी कर दिए गए है।

No comments:

Post a Comment