छापामार कार्यवाही में लगभग 28 हजार रू. की अवैध मदिरा जप्त
खण्डवा 14 अक्टूबर, 2019 - जिला आबकारी अधिकारी श्री सोलंकी ने बताया कि कलेक्टर जिला खण्डवा श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल के निर्देश पर सोमवार को ग्राम पांचबेड़ी, बोरखेडा, भिलाईखेड़ा, कारपुर, हीरापुर व टिगरिया में अवैध मदिरा के संग्रहण व विक्रय के विरूद्ध कार्यवाही की गई। इस छापामार कार्यवाही के दौरान 12 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए तथा 7 आरोपी गिरफ्तार किए गए। श्री सोलंकी ने बताया कि जप्त मदिरा की अनुमानित लागत लगभग 28 हजार रूपये है। इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आर.पी. अहिरवार, श्री जयसिंह ठाकुर व प्रिया रावत सहित अधीनस्थ स्टॉफ का सक्रिय योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि अवैध मदिरा के भण्डारण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
No comments:
Post a Comment