आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रू. तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा
खण्डवा 15 अक्टूबर, 2019 - प्रत्येक चिन्हित परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये तक का आयुष्मान भारत ‘निरामयम्’ मध्यप्रदेश योजनांतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ दिया जाता है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए मरीज शासकीय चिकित्सालय या चिन्हित निजी चिकित्सालय एवं अन्य हितग्राही कॉमन सर्विस सेंटर में सम्पर्क करें। अधिक जानकारी के लिए आयुष्मान मित्र से मिलें। पारिवारिक समग्र आई.डी, राष्ट्रीय खाद्य पर्ची, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या अन्य कोई सरकारी फोटो पहचान पत्र साथ में लायें। इलाज की सुविधा शासकीय चिकित्सालय, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिन्हित निजी चिकित्सालयों में उपलब्ध है। योजना का लाभ देशभर के चिन्हित शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में भी उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए निःशुल्क हेल्पलाइन नम्बर 18002332085 या 14555 पर सम्पर्क कर सकते है।
No comments:
Post a Comment