खुशियों की दास्तां
स्वरोजगार योजना की मदद से ड्राइवर बना ऑटो मालिक, तो घर में आई खुशहाली
खण्डवा 14 अक्टूबर, 2019 - प्रदेष सरकार द्वारा प्रारंभ की गई स्वरोजगार योजनाओं की मदद से बेरोजगार युवाओं के जीवन में खुषहाली आ रही है। अन्त्यवसायी सहकारी विकास समिति द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की मदद से खण्डवा जिले के खालवा विकासखण्ड के ग्राम जामन्या सरसरी निवासी रामचन्द्र पिता कुंजीलाल करोलेे जो कि कुछ माह पूर्व दूसरों के यहां ऑटो चलाकर 6 हजार रू. महीने कमा पाते थे। अब उन्हें इस योजना के तहत ऑटो रिक्षा खरीदने के लिए आर्थिक मदद मिली और वे ऑटो मालिक बन गए।
रामचन्द्र ने बताया कि उसने सरकार की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के बारे में सुना तो अन्त्यवसायी कार्यालय जाकर पूछताछ की और आवेदन कर दिया। कुछ दिनों में उनका 2,67,800 रूपये का प्रकरण स्वीकृत हो गया। ग्रामीण बैंक शाखा रोशनी द्वारा दिए गए ऋण के साथ 80340 रूपये अनुदान भी उन्हें मिल गया। ऑटो रिक्षा के मालिक बनकर रामचन्द्र बहुत खुष है और कहता है कि स्वयं ऑटो रिक्शा का मालिक बनकर उसके परिवार प्रतिष्ठा तो बढ़ी ही है साथ ही घर परिवार में खुशहाली भी आई। रामचन्द्र बताता है कि वह हर माह नियमित रूप से बैंक ऋण की किश्त चुका रहा है। रामचन्द्र ने बताया कि वह जामन्या सरसरी से आसपास के गांवों में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजारों में व्यापारियों का सामान लाने ले जाने का काम नियमित रूप से करता है। अपना खुद का ऑटो चलाकर रामचन्द्र अब हर माह 15 से लेकर 20 हजार रूपये तक आसानी से कमा लेते है।

No comments:
Post a Comment