AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 10 October 2019

संभागायुक्त श्री त्रिपाठी आज कलेक्टर्स कान्फ्रेंस में करेंगे योजनाओं की समीक्षा

संभागायुक्त श्री त्रिपाठी आज कलेक्टर्स कान्फ्रेंस में करेंगे योजनाओं की समीक्षा

खण्डवा 10 अक्टूबर, 2019 - संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में संभागायुक्त कार्यालय सभाकक्ष में 11 अक्टूबर को प्रातः साढ़े 11 बजे से कलेक्टर्स कान्फ्रेंस आयोजित की गई है। कान्फ्रेंस में राजस्व, विकास एवं अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा की जायेगी। बैठक में राजस्व, जय किसान फसल ऋण माफी योजना, रबी उपार्जन, खरीफ फसल बोवनी, उर्वरक भण्डारण एवं वितरण, अमानक खाद-बीज एवं कीटनाशक की सेम्पलिंग एवं कार्यवाही की समीक्षा की जायेगी। इसी तरह खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा अमानक दूध एवं दूध से निर्मित वस्तुओं एवं अन्य खाद्य पदार्थों के विक्रेताओं पर की गई कार्यवाही, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज राजस्व प्रकरण नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन की ऑनलाइन जानकारी के आधार पर समीक्षा की जायेगी। इसके बाद सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों की समीक्षा, लोक सेवा ग्यारंटी के प्रकरणों की समीक्षा, महू खंडवा-अकोला का गेज कन्वर्सन कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की जायेगी।
            इसी प्रकार विकास प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना वर्ष-2016-17 से 2018-19 के आवासों की प्रगति की समीक्षा, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना में पूर्व वर्षों के अपूर्ण कार्यों की समीक्षा कार्यवार की जायेगी। श्रम विभाग में संबल एवं संनिर्माण की पंजीकृत हितग्राहियों का सत्यापन, मध्यप्रदेश विद्युत वितरण में बिजली आपूर्ति की स्थिति, महिला एवं बाल विकास विभाग में अति कुपोषण, एएनसी पंजीयन तथा आंगनवाड़ी संचालन एवं पोषण आहार की स्थिति, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में एनसीडी स्क्रीनिंग एण्ड वेलनेस कैंपेन, पोषण पुनर्वास केन्द्र, दवाईयों की उपलब्धता, अस्पतालों की सुविधाओं उपकरणों की स्थिति, टीकाकरण, एएनसी पंजीयन एवं संस्थागत प्रसव और स्कूल शिक्षा विभाग में जन शिक्षा केन्द्र पर उत्कृष्ट विद्यालय, गणवेश, सायकल, छात्रवृत्ति वितरण की स्थिति, नामांकन की स्थिति तथा आरटीई प्रवेश की तैयारी के संबंध में चर्चा की जायेगी।  कान्फ्रेंस में  इंदौर संभाग के जिलो के सभी कलेक्टर्स, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, क्षेत्रीय प्रबंधक, स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन, वेयर हाउसिंग एण्ड लाजिस्टिक कार्पोरेशन, संयुक्त पंजीयक सहकारिता, विपणन क्षेत्रीय अधिकारी, मार्कफेड महाप्रबंधक, इंदौर प्रीमियम बैंक खाद्य नियंत्रक तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग आदि के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

No comments:

Post a Comment