संत सिंगाजी मेले की व्यवस्था के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त
खण्डवा 11 अक्टूबर, 2019 - प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पुनासा तहसील के ग्राम छाल्पीखुर्द में श्री संत सिंगाजी महाराज का मेला प्रारंभ हो गया है, जो कि आगामी 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा। मेले के मुख्य आकर्षण का दिन 13 अक्टूबर निर्धारित है। इस दिन अत्यधिक तीर्थयात्रियों के आने की संभावना रहती है। संत सिंगाजी मेला अवधि के दौरान मेला स्थल पर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला दण्डाधिकारी श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी 12 से 13 अक्टूबर के तक की अवधि के लिए लगाई है। जारी आदेश में संयुक्त कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े को सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में कानून व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर एवं एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री अशोक जाधव को पार्किंग स्थल के आसपास कानून व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्रीमती हेमलता सोलंकी को मंदिर एवं पैदल पुल क्षेत्र में कानून व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। जबकि अनुविभागीय दण्डाधिकारी पंधाना श्रीमती अनुभा जैन की ड्यूटी कन्ट्रोल रूम में लगाई गई है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी पुनासा डॉ. ममता खेडे मेले की ड्यूटी सम्पूर्ण मेला अवधि में मेला स्थल व पार्किंग स्थल के आसपास कानून व्यवस्था बनाए रखने व वाहनों के आवागमन हेतु पृथक पृथक मार्ग की व्यवस्था के लिए लगाई गई है।
No comments:
Post a Comment