सर्पदंश से मृत व्यक्ति के परिजनों को 4 लाख रू. की आर्थिक सहायता स्वीकृत
खण्डवा 11 अक्टूबर, 2019 - राजस्व पुस्तक परिपत्र के संशोधित प्रावधानों के तहत सर्पदंश से यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो उसके परिजनों को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इन प्रावधानों के तहत अनुविभागीय अधिकारी पंधाना श्रीमती अनुभा जैन ने पंधाना विकासखण्ड के ग्राम बोरगांव बुजुर्ग निवासी विष्णु पिता जसवंत की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने पर उसके परिवार वालों को 4 लाख रू. की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
No comments:
Post a Comment