AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 10 October 2019

राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह 13 अक्टूबर को खण्डवा में

राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह 13 अक्टूबर को खण्डवा में
अधिकारियों की आयोजन समिति गठित

खण्डवा 10 अक्टूबर, 2019 - देश के जाने माने पार्श्व गायक स्व. किशोर कुमार की पुण्य तिथि के अवसर पर संस्कृति विभाग द्वारा प्रतिवर्ष 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह खण्डवा में आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी 13 अक्टूबर को रात्रि 7ः30 बजे से यह कार्यक्रम स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित किया जायेगा। यह कार्यक्रम संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध फिल्म निदेशक श्री प्रियदर्शन को यह सम्मान दिया जायेगा। इस अवसर पर स्व. किशोर कुमार के यादगार गीतों की प्रस्तुति मुम्बई के कलाकार श्री रविन्द्र शिंदे व उनकी टीम द्वारा दी जायेगी। 
कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है। इस समिति में अपर कलेक्टर श्री राजेश जैन, अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कम्पनी श्री एस.आर. सेमिल, जिला सत्कार अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाडे, एसडीएम खण्डवा श्री संजीव पाण्डेय, एआरटीओ श्री जगदीश बिल्लौरे, नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु सिंह, जिला आबकारी अधिकारी श्री सोलंकी व कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री पी.एस. झानिया शामिल है।

No comments:

Post a Comment