AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 10 October 2019

राज्य स्तरीय दल ने जिले में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की

राज्य स्तरीय दल ने जिले में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की

खण्डवा 10 अक्टूबर, 2019 - भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी 16 से 23 अक्टूबर तक प्रदेश के खण्डवा एवं छिदवाड़ा जिलों का भ्रमण कर स्वास्थ्य संस्थाओं में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करेंगे। इस समीक्षा से पूर्व मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सुश्री छवि भारद्वाज के निर्देश पर राज्य स्तर के अधिकारियों की टीम द्वारा जिले की विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जो प्रमुख बाते सामने आई उनकी जानकारी जिले के अधिकारियों को देकर आवश्यक सुधार करने के निर्देश कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरूवार को आयोजित बैठक में संयुक्त संचालक डॉ. पंकज शुक्ला व डॉ. संतोष शुक्ला ने दिए। इस दौरान भोपाल से आई उप संचालक स्वास्थ्य डॉ. प्रज्ञा तिवारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान व , सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत भी मौजूद थे। 
          बैठक में डॉ. शुक्ला ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा आगामी सप्ताह में जिले में स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की जायेगी। उन्होंने बैठक में उपस्थित मैदानी स्तर पर पदस्थ कर्मचारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं को आम व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य मिले यह सुनिश्चित किया जाये। संयुक्त संचालक डॉ. शुक्ला ने बैठक में मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, क्षय, कुष्ठ, मलेरिया, अंधत्व, परिवार कल्याण, कायाकल्प, निरोगी काया अभियान के तहत हेल्थ एंड वेयरनेस सेंटर आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्य करने के निर्देश सभी बीएमओ और कार्यक्रम अधिकारी को दिए। 

No comments:

Post a Comment