AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 8 March 2021

फूड पेकेजिंग के संबंध में दो दिवसीय कार्यशाला आज से

 फूड पेकेजिंग के संबंध में दो दिवसीय कार्यशाला 9 मार्च से

खण्डवा 8 मार्च, 2021 - आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत भारत सरकार सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग एमएसएमई विकास इंदौर द्वारा औद्योगिक खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, निर्यात की संभावनाओं को बढ़ावा देने के संबंध में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों को दी जाने वाली सुविधाओं, बैंको से ऋण एवं भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण एवं फूड पेकेजिंग के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। महा प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि यह कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क है। इसमें उद्योग स्थापित करने वाले उद्यमी भाग ले सकते है। कार्यशाला 9 मार्च एवं 10 मार्च को कृषि विज्ञान केन्द्र जसवाड़ी रोड खण्डवा में प्रातः 10ः30 बजे से आयोजित की जायेगी।


No comments:

Post a Comment