AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 26 March 2021

छैगांवमाखन में 41 द्विव्यांग बच्चों को कृत्रिम उपकरण वितरित

छैगांवमाखन  में 41 द्विव्यांग बच्चों को कृत्रिम उपकरण वितरित

खण्डवा 26 मार्च, 2021 - जनपद षिक्षा केन्द्र छैगांवमाखन द्वारा विकासखण्ड में चिन्हित किये गये, कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले 41 द्विव्यांग बच्चों को कन्या माध्यमिक षाला छैगांवमाखन में षिविर आयोजित कर एलिम्को जबलपुर द्वारा निर्मित कृत्रिम अंग उपकरण वितरित किये गये। इन उपकरणों में मुख्य रूप से ट्रायसाईकल, व्हील चेयर,कृत्रिम पैर, श्रवण यंत्र, वाकर आदि सम्मिलित है। इन कृत्रिम उपकरणों के प्रयोग से द्विव्यांग बच्चों की दिनचर्या व कार्य सामान्य बच्चों के समान होने लगेगें। उपकरण वितरण षिविर में जिला परियोजना समन्वयक श्री पी.एस. सोंलकी, ए.पी.सी. श्री अर्जुनसिंह राजपूत, सरोज जोषी, ऐलिम्को जबलपुर से विषेषज्ञ व तकनीकी सहायक मौजूद थे।


No comments:

Post a Comment