AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 27 March 2021

पत्र लिखें और पाएं नगद पुरस्कार

 पत्र लिखें और पाएं नगद पुरस्कार

खण्डवा 27 मार्च, 2021 - भारतीय डाक विभाग देष के सभी राज्यों के युवाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। प्रतियोगिता के लिए युवाओं को पत्र में कोविड-19 के स्वयं के अनुभवों को अपने परिवार के किसी सदस्य को संबोधित करते हुए लिखना है। पत्र को अंग्रेजी या संविधान की आंठवीं अनुसूची में शामिल किसी भी भाषा में लिख सकते है। पत्र की शब्द सीमा 800 से अधिक नहीं होनी चाहिए और यह स्वलिखित ही होना चाहिए। आवेदन करने वाले युवा की आयु 31 मार्च तक 15 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सर्किल लेवल पर पुरस्कार के रूप में प्रथम विजेता को नगद 25 हजार रूपए और प्रमाण पत्र, द्वितीय को 10 हजार रूपए और प्रमाण पत्र तथा तृतीय विजेता को 5 हजार रूपए और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जबकि नेषनल लेवल पर पुरस्कार के रूप में प्रथम विजेता को नगद 50 हजार रूपए और प्रमाण पत्र, द्वितीय को 25 हजार रूपए और प्रमाण पत्र तथा तृतीय विजेता को 10 हजार रूपए और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए सर्किल ऑफिस में 5 अप्रैल तक प्राप्त पत्र स्वीकार किए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर की श्रेष्ठ एंट्री को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता को क्रमषः गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रांज मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी वेबसाईट www.indiapost.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

No comments:

Post a Comment