AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 30 March 2021

बुधवार को 93 टीकाकरण केन्द्रों पर कोविड वैक्सिन लगाया जायेगा

 बुधवार को 93 टीकाकरण केन्द्रों  पर कोविड वैक्सिन लगाया जायेगा

खण्डवा 30 मार्च, 2021 - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि 31 मार्च को जिले में 93 स्वास्थ्य केन्द्रों पर ग्रामीणों को कोविड वेक्सिन लगवाया जायेगा। जिन केन्द्रों पर यह टीकाकरण होगा, उनमें जिला अस्पताल बी ब्लाक में स्थित 5 केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुनासा, मूंदी उप स्वास्थ्य केन्द्र नर्मदानगर, सिगांजी, बोराडीमाल, सिविल अस्पताल मांधाता शामिल है। इसके अलावा रिछफल, मोहना, मोटक्का, अटूटखास, भोगांवा, गौल, शिवरिया, अजनियाकला, बांगरदा, बायफल, सिकन्दरखाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंधाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दिवाल, घाटाखेडी, कालंका, बोरगावं, गांधवा, सिंगोट, पिपलोद, गुडी, उप स्वास्थ्य केन्द्र रूस्तमपुर, कुमठी, षाहपुरा, बिलूद, राजपुरा, खिराला, टाकलीकला, पाडल्या, सराय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगावमाखन, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धनगांव, बरूड, उप स्वास्थ्य केन्द्र अत्तर, अहमदपुर, कोलाडिट, अजंटी, सालई, टेमी, मोकलगांव, देषगांव, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरसूद, उप स्वास्थ्य केन्द्र निषानिया, बोरीसराय, चारखेडा, धनोरा, भराडी, बोथियाखुर्द, उडेंल, माण्डला, बरूड, मोजवाडी, रेवापुर, सोनखेडी, सडियापानी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जावर, सिहाडा, सहेजला, उप स्वास्थ्य केन्द्र कालमुखी, कोलगांव, रोहणी, बडगांवगुर्जर, बडगांवमाली, जसवाडी, नाहल्दा, पिपल्याताहार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किल्लौद, सोमगांव, सेमरूड, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खालवा, उप स्वास्थ्य केन्द्र ढकोची, करवानी, कालापाट पुर्नवास, कोटा, मल्हारगढ, कालामखुर्द प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आषापुर, सेंधवाल, रोषनी, खार, उप स्वास्थ्य केन्द्र मलगांव, बखार, इटावा, गोलखेडा, बागडा शामिल है।

1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों का होगा कोविड वैक्सीनेशन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि 1 अप्रैल से 45 से अधिक के आयु वर्ग के सभी नागरिकों को कोविड का टीका लगाया जायेगा। इच्छुक व्यक्ति कोविन पोर्टल पर या आरोग्य सेतु एप पर पंजीयन करा कर टीका अपने निकटतम टीकाकरण केन्द्र पर लगवा सकते है। टीकाकरण केन्द्रों पर स्पॉट रजिस्ट्रेषन करवाकर भी टीकाकरण कराया जा सकता है। इसके लिए नागरिक अपना आधार कार्ड एवं अपनी फोटो आईडी ले जाकर कोरोना का टीका लगवा सकते है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चौहान ने नागरिकों से अपील की है कि टीकाकरण के बाद भी मास्क लगाना, दो गज की दूरी रखना और बार-बार सेनेटाईजर या साबुन से अपने हाथोें को धोने जैसी सावधानियां बरतें। 

No comments:

Post a Comment