जिला जेल में महिला दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न
खण्डवा 8 मार्च, 2021 - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खण्डवा के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश श्री एल.डी. बौरासी के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अपर सत्र न्यायाधीश एवं सचिव श्री हरिओम अतलसिया की अध्यक्षता में सोमवार को जिला जेल खण्डवा में महिला बंदी हेतु विधिक साक्षरता शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला जेल उप अधीक्षक श्री ललित दीक्षित भी उपस्थित थे।
शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री हरिओम अतलसिया द्वारा महिला बंदियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना देते हुए कह कि देश व परिवार की उन्नति व भारत का वैभव बढ़ाने में नारी शक्ति का योगदान अतुलनीय हैं। उन्होंने कहा कि कारागार अपराध की सजा भोगने का स्थान ही नही अपितु प्रायश्चित की साधना स्थल हैं, यहॉ से निकलने के बाद प्रयास करे कि हमसे ऐसा जाने अनजाने में कोई कार्य न हो जाए जिससे हमें वापिस यहॉ आना पड़े। श्री अतलसिया ने कहा कि भारतीय कानून दण्डात्मक प्रवृत्ति का न होकर सुधारात्मक प्रवृत्ति का है। उन्होंने कहा कि समाज में नारी सबसे पूज्यनीय है। इस अवसर पर सचिव श्री हरिओम अतलसिया द्वारा महिलाओ को प्ली बार्गेनिंग कानून, महिलाओं के अधिकार के साथ-साथ मासिक धर्म के समय बरतने वाली सावधानी आदि के बारे में बताते हुए अन्य कानूनी जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेश मण्डलोई ने कहा कि नारी शक्ति की महत्ता समाज व परिवार में काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यहॉ जो महिलाऐं है वह अपने आप को अकेला महसूस न करे, प्रायश्चित से बड़ा कोई तप नही हैं। उन्होंने महिलाओं को विधिक सहायता आदि कई कानून की जानकारी दी गयी।

No comments:
Post a Comment