रहमापुर में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न
खण्डवा 10 फरवरी, 2021 - जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री एल.डी. बौरासी के मार्गदर्शन में गा्रम रहमापुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के सचिव व अपर सत्र न्यायाधीश श्री हरिओम अतलसिया व जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेश मण्डलोई भी मौजूद थे। शिविर में ग्राम के संरपंच श्री कैलाश पटेल, उपसंरपंच श्री कड़वा पटेल, पैरालीगल वालंटियर्स श्री गणेश कनाडे, थाना पदम नगर की उपनिरीक्षक प्रियंका तोमर सहित विभिन्न ग्रामीणजन उपस्थित थे।
शिविर में अपर सत्र न्यायाधीश व सचिव श्री हरिओम अतलसिया ने कहा कि व्यक्ति को अपने अधिकार के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी पूरी ईमानदारी से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को कानून की जितनी सही ढंग से जानकारी होगी वह अपने अधिकारों का संरक्षण उतने ही अच्छी तरह से कर सकेगें, क्योंकि कई बार देखा गया है कि व्यक्ति कानूनी जानकारी के अभाव में शासन, प्रशासन व गा्रम पंचायत आदि की कई योजना के लाभ लेने से वंछित हो जाता हैं। इस अवसर पर श्री हरिओम अतलसिया द्वारा नालसा व राज्य प्राधिकरण,जबलपुर की कई योजना की जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेश मण्डलोई द्वारा कहा गया कि ग्रामीणों को शीघ्र एवं सुलभ न्याय प्रदान करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खण्डवा द्वारा कई बार उन्हें कानूनी रूप से जागरूक करने व न्याय हेतु शिविर का आयोजन किया जाता है साथ ही उनके द्वारा गा्रमीणों को श्रम, विधिक सहायता, संवैधानिक आधिकार ,मध्यस्थता, लोक अदालत आदि कानून की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर ग्राम रहमापुर में आपराधिक प्रकरण की संख्या काफी कम होने के कारण राज्य प्राधिकरण के निर्देशानुसार खण्डवा जिले में गा्रम विवाद विहीन योजना केे तहत ग्राम रहमापुर का चयन करने के संबंध में गा्रम रहमापुर में ग्रामीणजन व संबंधित अधिकारी कर्मचारियों से भी चर्चा की गयी। कार्यक्रम का संचालन पैरालीगल वालंटियर्स श्री गणेश कनाडे ने किया व आभार प्रदर्शन ग्राम पंचायत के सचिव श्री दशरथ चौहान ने किया।

No comments:
Post a Comment