AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 9 February 2021

बाल विवाह रोकने की सूचना हेतु जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित

 बाल विवाह रोकने की सूचना हेतु जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित

खण्डवा 9 फरवरी, 2021 -  प्रदेष में होने वाले बाल विवाहों की रोकथाम के लिए शासन द्वारा चलाये जा रहे लाडो अभियान के तहत खण्डवा जिले में बाल विवाह के आयोजन संबंधी सूचना प्राप्त करने के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास  खण्डवा के कार्यालय में स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 0733-2222140 है। बाल विवाह संबंधी सूचना इस नंबर पर करें। इसके अलावा प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती नवीता शिवहरे, के मोबाइल नम्बर 7692831995 पर भी बाल विवाह रूकवाने के लिए सूचना दी जा सकती है। 

इसके अलावा बाल विवाह रूकवाने के लिए कोई भी व्यक्ति बाल विवाह आयोजन की सूचना सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती मीना कांता एक्का के मोबाइल नम्बर 9424687677 या सामाजिक कार्यकर्ता आईसीपीएस श्री मनोज दिवाकर के मोबाइल नम्बर 8878008776 पर सूचना दी जा सकती है। इसके अलावा बाल विवाहों की रोकथाम एवं उन पर की जाने वाली त्वरित कार्यवाही के लिए कलेक्टर की ओर से जिले के सभी एसडीएम की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय समितियों का गठन भी प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर किया गया है। आगामी 16 फरवरी बसंत पंचमी, 14 मई अक्षय तृतीया एवं अन्य तारीखों में होने वाले विवाहों या निकाहों एवं सामूहिक विवाहों के साथ कोई भी बाल विवाह न हो, इसके लिए बाल विकास परियोजनाओं में त्वरित दल का गठन किया गया है। इसके अलावा बाल विवाह रोकने हेतु विषेष पुलिस दल का गठन भी किया गया है। 

No comments:

Post a Comment