AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 6 February 2021

मछली पालन व्यवसाय में राशि दुगना करने के लालच में न आए मछली पालक

 मछली पालन व्यवसाय में राशि दुगना करने के लालच में न आए मछली पालक
फर्जी फिश कम्पनियों से रहें सावधान

खण्डवा 6 फरवरी, 2021 -  सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री ओ.पी. वर्मा ने जिले के सभी किसानों एवं मत्स्य पालकों से मछली पालन के नाम पर राशि दुगना करने हेतु फर्जी फिश कंपनी के संचालन से सावधान रहने की अपील की है। मत्स्य पालन विभाग को जिले के मत्स्य पालकों से ज्ञात हुआ है कि कुछ अज्ञात फिश कंपनी के द्वारा किसानों को अपनी जमीन पर मछली के बड़े कारोबार का प्रोजेक्ट लगााकर आय दुगना करने हेतु कान्ट्रक्ट बेश फार्मिग के नाम पर प्रति एकड़ 11 लाख इनवेस्ट करा रही है तथा लगभग एक वर्ष में राशि दुगुना कर खाते में देती है। 

सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री वर्मा ने बताया कि म.प्र. मछली पालन विभाग में इस प्रकार की कोई योजना, फिश कंपनी प्रमाणित नही है, जो की राशि जमा कर दुगुना कर देती हो, और ना ही मत्स्य पालन विभाग भारत सरकार द्वारा फिश कंपनी द्वारा किये गये वादें को प्रमाणित की है। अतः किसान एवं मत्स्य पालक ऐसे किसी भी प्रलोभन में ना आवे और ना ही राशि दुगना करने के नाम पर फर्जी फिश कंपनीयों को राशि देवे, अन्यथा आप ठगी के शिकार हो सकते है, मत्स्य पालन विभाग द्वारा उक्त कंपनी के संचालन को प्रतिबंधित करने हेतु कार्यवाही किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग खण्डवा से सम्पर्क किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment