‘कैच द रैन‘ कार्यक्रम के प्रति ग्रामीणों को जल संग्रहण हेतु प्रेरित करें
- जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कुशरे
खण्डवा 5 फरवरी, 2021 - नेहरू युवा केन्द्र खण्डवा के तथा जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त प्रयोजन में केन्द्र के माध्यम से चलाये जा रहे ‘‘कैच द रैन‘‘ कार्यक्रम के माध्यम से युवा, महिला मण्ड़लो के सक्रिय सहयोग से ग्रामीण, शहरी क्षेत्रों में वर्षा के जल को संग्रहित करने हेतु नागरिकों को प्रेरित किया जायेगा। वर्षा के जल को सोख्ता गड्ढो के माध्यम से संग्रहित किया जायेगा। यह बात जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित कैच द रैन कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहीं। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र खण्ड़वा की जिला युवा अधिकारी श्रीमती पूजा कौशिक, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री अविनाश दिवाकर सहित विभिन्न अधिकारी व स्वयं सेवक भी उपस्थित थे।
जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र खण्ड़वा श्रीमती कौशिक ने अतिथियो को केन्द्र द्वारा संचालित कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुये विस्तार से बताया कि केन्द्र केच द रैन कार्यक्रम के तरह नुक्कड नाटक, वेबीनार दीवारों पर नारा लेखन, निबंध, चित्रकला प्रतियोगिताओं जैसे आयोजनों के माध्यम से जल संग्रहण के लिए प्रेरित किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ,जिला पंचायत श्रीमती नंदा भलावे कुशरे एंव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के ई.ई. श्री अविनाश दिवाकर ने शपथ के साथ साथ हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ किया।


No comments:
Post a Comment