AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 4 February 2021

साँची मिल्क पार्लर का हुआ शुभारंभ

 साँची मिल्क पार्लर का हुआ शुभारंभ 

खण्डवा 4 फरवरी, 2021 - स्थानीय पुलिस लाईन परिसर में इन्दौर सहकारी दुग्ध संघ के साँची मिल्क पार्लर का शुभारंभ गुरूवार को पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह द्वारा किया गया। इस मिल्क पार्लर का संचालन पुलिस कल्याण संस्था खण्डवा द्वारा किया जायेगा। शुभारंभ कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सीमा अलावा, रक्षित निरीक्षक पुलिस श्री पुरूषोत्तम विश्नोई, इन्दौर सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित इन्दौर के महाप्रबन्धक (विपणन) श्री संजय गौर, प्रबन्धक ए.के. दुबे, प्रबन्धक एस के कराहे एवं मिल्क पार्लर संचालक कु. ज्योति चौहान उपस्थित रहे। इस पार्लर के प्रारम्भ किये जाने से पुलिस लाईन के पुलिस परिवारों के साथ साथ समीपस्थ कॉलोनी के रहवासियों को भी साँची दूध एवं दूध उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे।

No comments:

Post a Comment