AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 3 February 2021

मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों का ओरियेंटेशन कार्यक्रम सम्पन्न

 मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों का ओरियेंटेशन कार्यक्रम सम्पन्न

खण्डवा 3 फरवरी, 2021 - बुधवार को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खंडवा में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परंपरा अनुसार नव प्रवेशित छात्रों के संस्था में आगमन पर यह कार्यक्रम मेडिकल एजुकेशन यूनिट के माध्यम से हर वर्ष कराया जाता है। नेशनल मेडिकल कमिशन द्वारा निर्धारित नवीन एमबीबीएस पाठ्यक्रम के मापदंड अनुसार फाउंडेशन कोर्स की रूपरेखा मेडिकल एजुकेशन यूनिट प्रभारी डॉ नजीम सिद्दीकी द्वारा बताई गई कार्यक्रम में डॉ संजय दादू एवं अधिष्ठाता डॉ अनंत पवार ने छात्रों को संबोधित कर उनका मार्गदर्शन किया। 

ओरियेंटेशन कार्यक्रम में प्रथम वर्ष से संबंधित विषयों एनाटॉमी फिजियोलॉजी बायोकेमेस्ट्री एवं सामुदायिक चिकित्सा से क्रमशः डॉ विनीत गोहिया, डॉ नजीम सिद्दीकी, डॉ एम.के. शेख एवं डॉ प्रियेश मर्सकोले द्वारा छात्रों को अगले वर्ष में प्रस्तावित शिक्षण गतिविधियों से अवगत कराया गया। साथ ही हॉस्टल वार्डन डॉ सीमा सुटे द्वारा प्रांगण में उपलब्ध सुविधाओं एवं सामान्य निर्देशों और नियमों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में समस्त विद्यार्थी एवं विभिन्न विभागों से शिक्षक मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा शिक्षण को गंभीरता पूर्ण ग्रहण करने एवं चिकित्सा क्षेत्र में निष्ठावान रहते हुए अपने दायित्वों का पालन करने का प्रण लिया गया।

No comments:

Post a Comment