इंदिरा गांधी साम्प्रदायिक सौहार्द पुरस्कार के लिए प्रस्ताव आमंत्रित
खण्डवा 4 फरवरी, 2021 - राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार वर्ष 2021 के लिए इंदिरा गांधी साम्प्रदायिक सौहार्द पुरस्कार योजना के अंतर्गत साम्प्रदायिक सौहार्द के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली अशासकीय संस्था तथा कार्यकर्ताओं तथा शासकीय अधिकारियों- कर्मचारियों को प्रति वर्ष पुरस्कृत किया जाता है। वर्ष 2021 के लिए यह पुरस्कार 1 जनवरी 2020 से 31 दिसम्बर 2020 तक की अवधि के साम्प्रदायिक सौहार्द क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने के लिए दिया जाना है। ये पुरूस्कार 1 जनवरी 2020 से 31 दिसम्बर 2020 तक की अवधि में किसी शासकीय अधिकारी या कर्मचारी द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द के क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य के लिए दिए जायेंगे।
No comments:
Post a Comment