पुलिस अधीक्षक ने 4 आरोपियों पर इनाम घोषित किया
खण्डवा 12 फरवरी, 2021 - पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह ने विभिन्न थानों के फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया है। जो भी व्यक्ति इन फरार आरोपियों की सूचना व जानकारी देकर उन्हें गिरफ्तार कराने में मदद करेगा उसे इनाम राशि दी जायेगी तथा सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जायेगा। पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने जिन आरोपियों पर इनाम घोषित किया है, उनमें आरोपी समीर पिता लतीफ खान निवासी रामेश्वर चौकी के पास खण्डवा पर 2 हजार, आरोपी शीतल उर्फ संजू बलाही निवासी देवास पर 10 हजार रूपये, आरोपी कन्हैया पिता रामप्रदसाद निवासी मर्दानपुरा सीहोर पर 2 हजार रूपये तथा ग्राम सालीढाना निवासी बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने वाले अज्ञात आरोपी पर 2 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। इनाम के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक खण्डवा का होगा। इन आरोपियों से संबंधित सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम के फोन नम्बर 0733-2222690 तथा 7049101036 अथवा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के मोबाइल नम्बर 9479994705, थाना हरसूद के मोबाइल नम्बर 9479994721, थाना मोघट के मोबाइल नम्बर 9826516909, थाना जावर के मोबाइल नम्बर 7587617015, थाना प्रभारी खालवा के फोन नम्बर 07328-282721 पर दी जा सकती है।
No comments:
Post a Comment