दस्तक अभियान 15 फरवरी से 20 मार्च तक
खण्डवा 1 फरवरी, 2021 - जिले में दस्तक अभियान 15 फरवरी से 20 मार्च 2021 तक चलाया जायेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि इस अभियान में सहयोगी महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान में प्रत्येक गांव व वार्ड की कार्ययोजना बनाकर पहले एक गांव में कार्य पूर्ण करने पष्चात् दूसरे ग्राम में किया जावें ताकि कोई भी बच्चा छूटे नहीं। अभियान के दौरान जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों वाले परिवारों के घर-घर जाकर बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ परिवार को जागरूक किया जाना है।
अभियान के दौरान जन्म से पांच वर्ष तक के गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय रूप से पहचान की जायेगी। दस्तक अभियान में छः माह से पांच वर्ष तक के बच्चों में गंभीर एनिमिया की स्क्रीनिंग कर उन्हें विटामिन ‘‘ए‘‘ का घोल पिलाने की व्यवस्था की जायेगी। इस दौरान पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में दस्त रोग के नियंत्रण के लिए ओ.आर.एस. के उपयोग की समझाइश दी जायेगी तथा छोटे बच्चों की माताओं को स्तनपान संबंधी सलाह समझाइश दी जायेगी।
No comments:
Post a Comment