AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 3 February 2021

बलराम तालाब के लिए ऑनलाईन पंजीयन 11 फरवरी तक

 बलराम तालाब के लिए ऑनलाईन पंजीयन 11 फरवरी तक

खण्डवा 3 फरवरी, 2021 - कृषि के समग्र विकास के लिए सतही एवं भूमिगत जल की उपलब्धता को समृद्ध करने की आवश्यकता की पूर्ति हेतु म.प्र. किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत बलराम ताल निर्माण के लिये कृषकों को म.प्र. शासन द्वारा सामान्य वर्गो को लागत का 40 प्रतिशत अधिकतम राशि रूपये 80000 रूपये एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के कृषको को लागत का 50 प्रतिशत अधिकतम राशि रूपये 100000 रूपये अनुदान की पात्रता है। बलराम तालाब का आकार प्रस्तावित स्थल पर 3 मीटर गहराई तक मिट्टी होने पर लम्बाई 40 मीटर, चौड़ाई 30 मीटर,  गहराई 3 मीटर होगी व प्रस्तावित स्थल पर मिट्टी, मुरम एवं नरम पत्थर होने पर लम्बाई 35 मीटर, चौड़ाई 25 मीटर, गहराई 03 मीटर निर्धारित है। बलराम तालाब का पंजीयन एम.पी. ऑन लाईन पोर्टल dbt.mpdage.org पर 2 फरवरी से 11 फरवरी 2021 तक कृषकों के आवेदन आमंत्रित किये जावेंगे। कृषक का चयन लॉटरी पद्धति से किया जावेंगा। अधिक जानकारी के लिए उप संचालक कृषि कार्यालय में कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में सम्पर्क किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment