AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 12 October 2019

फिल्म निर्देशक श्री प्रियदर्शन को आज दिया जायेगा राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान

फिल्म निर्देशक श्री प्रियदर्शन को आज दिया जायेगा राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान 

खण्डवा 12 अक्टूबर, 2019 - देश के जाने माने पार्श्व गायक स्व. किशोर कुमार की पुण्य तिथि के अवसर पर संस्कृति विभाग द्वारा प्रतिवर्ष 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह खण्डवा में आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी 13 अक्टूबर को रात्रि 7ः30 बजे से यह कार्यक्रम स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड परिसर में आयोजित किया जायेगा। यह कार्यक्रम संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध फिल्म निदेशक श्री प्रियदर्शन को यह सम्मान दिया जायेगा। इस अवसर पर स्व. किशोर कुमार के यादगार गीतों की प्रस्तुति मुम्बई के कलाकार श्री रविन्द्र शिंदे व उनकी टीम द्वारा दी जायेगी। 

No comments:

Post a Comment