संस्कृति व चिकित्सा शिक्षा विभाग की मंत्री डॉ. साधौ आज खण्डवा आयेंगी
खण्डवा 12 अक्टूबर, 2019 - प्रदेश की संस्कृति व चिकित्सा शिक्षा विभाग की मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ 13 अक्टूबर को खण्डवा आयेंगी तथा संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संस्कृति व चिकित्सा शिक्षा विभाग की मंत्री डॉ. साधौ 13 अक्टूबर को प्रातः 9ः30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे खण्डवा सर्किट हाउस आयेंगी एवं अपरान्ह 3 बजे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में विभागीय समीक्षा बैठक लेंगी। इसके बाद रात्रि 7ः30 बजे मंत्री डॉ. साधौ राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके बाद खण्डवा सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम कर अगले दिन 14 अक्टूबर को संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ प्रातः 8ः30 बजे खण्डवा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।
No comments:
Post a Comment