संस्कृति मंत्री डाॅ. साधौ ने स्व. किषोर कुमार की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए
खण्डवा 13 अक्टूबर, 2019 - प्रदेश की संस्कृति विभाग की मंत्री डाॅ. विजय लक्ष्मी साधौ ने रविवार को हिन्दी फिल्मों के जाने माने पाश्र्व गायक स्व. किषोर कुमार की पुण्य तिथि के अवसर पर उनकी समाधि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बुरहानपुर विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह, कांगे्रस नेता श्री कुन्दन मालवीय व श्री परमजीत सिंह नारंग सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद थे।
संस्कृति मंत्री डाॅ. साधौ किशोर नगर स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में भी शामिल हुई। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा कि हमें अपनी संस्कृति, रीतिरिवाजों व परम्पराओं को सहेजकर रखना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संस्कृति व परम्पराओं के संरक्षण के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। संस्कृति मंत्री डाॅ. साधौ ने इस अवसर पर कहा कि स्व. किशोर कुमार निमाड़ क्षेत्र का गौरव थे। डाॅ साधौ ंने बताया कि उनके कार्यकाल में ही लगभग 22 वर्ष पूर्व स्व. किशोर कुमार के नाम से राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान दिए जाने का निर्णय प्रदेश सरकार ने लिया था, जो आज भी जारी है।

No comments:
Post a Comment