आत्मनिर्भर बनने के लिए आवल्या ग्राम की महिलाओं को दिया प्रषिक्षण
खण्डवा 8 फरवरी, 2018 - महिलाओ को सषक्त बनाने हेतु गुरूवार को महिला सषक्तिकरण खण्डवा में ग्राम आवल्या (खारवा) तहसील छैगांवमाखन की 30 महिलाओं को विभिन्न गतिविधियो के बारे में उदय सामाजिक उत्थान समिति की संस्था प्रमुख सिस्टर रोस्लिन एवं उदय कार्यकर्ता के माध्यम से प्रषिक्षण दिया गया। बाल संरक्षण अधिकारी श्री बृजराज षर्मा ने किषोर न्याय बालको का संरक्षण एवं देखरेख अधिनियम, लाडो अभियान, जरूरतमंद बालिकाओं व महिलाओं के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही श्री राज कुमार साहू परामर्षदाता, रविन्द्र परिहार व श्रीमती षीतल षर्मा, लाडली लक्ष्मी प्रभारी ने लाडली लक्ष्मी योजना, घरेलू हिंसा कानून, मुख्यमंत्री महिला सषक्तिकरण योजना, वन स्टॉप सेन्टर व महिलाओ व बच्चो हेतु षासन की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओ से अवगत कराया तथा प्रोजेक्टर के माध्यम से महिलाएं व बालिकाएं आत्मनिर्भर कैसे बने, विषम परिस्थितियों में उन्हें क्या करना चाहिए आदि के बारे में प्रषिक्षण दिया, जिसमें महिलाओ ने उक्त जानकारी के लिए आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment