AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 13 February 2018

24 फरवरी को खालवा में आयोजित होगा वृहद् विधिक सेवा षिविर

24 फरवरी को खालवा में आयोजित होगा वृहद् विधिक सेवा षिविर

खण्डवा 13 फरवरी, 2018 - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा द्वारा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र खालवा में वृहद् विधिक सेवा षिविर का आयोजन किया जायेगा। यह षिविर 24 फरवरी को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेष मण्डलोई ने बताया कि अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीष श्री एस.एस. रघुवंषी के मार्गदर्षन में आयोजित इस वृहद् विधिक सेवा षिविर में जरूरतमंद लोगों को निःषुल्क विधिक सेवाएँ,हितग्राहियों को शासकीय लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, निःषुल्क स्वास्थ्य सेवाएॅं जैसी सेवाएं षिविर स्थल पर ही उपलब्ध कराई जायेगी। जिला विधिक सहायता अधिकारी ने अपील की कि वृहद् विधिक सेवा षिविर में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर षिविर में शासकीय लोक कल्याणकारी एवं विधिक सेवा योजनाओं का लाभ उठाएँ। 
जिला विधिक सहायता अधिकारी ने बताया कि वृहद् विधिक सेवा षिविर में शासकीय विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी के स्टॉल व प्रदर्षनी का आयोजन, निःषुल्क विधिक सलाह एवं सहायता डेस्क, निःषुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, शासकीय योजनान्तर्गत हितग्राहियों को तत्काल पंजीयन एवं पूर्व चिन्हित हितग्राहियों को योजना लाभों का वितरण, विधिक सेवा योजनाओं की जानकारी एवं प्रदर्षनी, नेत्र, दंत, अस्थि रोग एवं स्त्री रोग विषेषज्ञ द्वारा निःषुल्क स्वास्थ्य परीक्षण जैसी सेवाएं दी जायेगी। साथ ही राष्ट्रीय एवं स्थानीय लोक गीतों की प्रस्तुति भी दी जायेगी। 

No comments:

Post a Comment