AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 14 February 2018

मुख्यमंत्री जी द्वारा किसानों के हित में लिए निर्णयों से किसानों में छाई खुशी

मुख्यमंत्री जी द्वारा किसानों के हित में लिए निर्णयों से किसानों में छाई खुशी
किसानों ने व्यक्त की अपनी प्रतिक्रियाएं

खण्डवा 14 फरवरी, 2018 - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णय से किसानों में खुशी की लहर आ गई है। किसान अब खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने की दिशा में तेजी से जुटने की ओर उम्मीदों के साथ आगे बढ़ेगे। किसानों को वर्तमान तथा भविष्य की चिंता से मुक्ति मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा गत दिवस भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कृषि महोत्सव और किसान महा सम्मेलन में किसानो के हित में अनेक लाभकारी घोषणाएं की गई। इन घोषणाओं का जिले के किसानों में सकारात्मक प्रभाव दिखाई दें रहा हैं। घोषणाओं से जिले किसानों में अपार हर्ष हैं और वे मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहें हैं।
       खण्डवा जिले के हरसूद विकास खण्ड के ग्राम भवानिया रैयत में रहने वाले षिवनारायण का कहना हैं कि राज्य शासन द्वारा कृषि उत्पादनों के भण्डारण का खर्चे वहन करने का जो निर्णय लिया गया है वह बिल्कुल ही प्रशंसनीय हैं। अगर अब हम किसान चार माह तक भण्डार में अपनी उपज रखते है तो हमें सामान्य खर्चो के लिए 25 प्रतिशत की राशि राज्य शासन द्वारा दी जायेगी और चार माह के भण्डारण का खर्च भी राज्य शासन उठाएगा। इससे हमें अपनी उपज के बहुत अच्छे दाम मिल सकेंगे। इसी तरह के कुछ विचार ग्राम उन्हेल रैयत निवासी हीरालाल के भी है, जिनका मानना है कि मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए किसानों को नई-नई सुविधाएं दे रहे है। हीरालाल कहता है कि पूर्व की सरकारों के समय इस तरह की सुविधाएं कभी नहीं दी गई है। 
  खालवा विकासखण्ड के ग्राम खेड़ी निवासी श्याम किरार कहते है कि मुख्यमंत्री जी द्वारा समर्थन मूल्य के अलावा गेहूं खरीद पर अतिरिक्त प्रोत्साहन दिए जाने से किसानों को फसल का सही दाम मिलेगा। उनका कहना है कि किसान को जब सही दाम मिलेगा तभी किसान खुषहाल होगा।  गुड़ी खेड़ा के किसान श्री दषरथ ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी ने हमारी इतनी चिंता की है कि अब हमारा फर्ज बनता है कि हम प्रदेश और देश के विकास में तेजी से जुटे और खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने में अपना पूरा सहयोग करें। 

No comments:

Post a Comment