AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 29 August 2014

प्रदेश के चार जिले में लागू होगी आधार नम्बर की वितरण व्यवस्था

प्रदेश के चार जिले में लागू होगी आधार नम्बर की वितरण व्यवस्था
इंदौर-भोपाल के नगरीय क्षेत्र में उपभोक्ता को मिलेगी अपनी पसंद की सुविधा
साथ ही योजना में खण्डवा, बुरहानपुर, होशंगाबाद, जिले भी है शामिल

खण्डवा (29 अगस्त,2014) - प्रदेश में लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली को आधार नम्बर आधारित किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। व्यवस्था के लागू होने पर उपभोक्ताओं को उनके आधार नम्बर पर रियायती दर पर खाद्य सामग्री प्रदान की जायेगी। आधार वितरण की व्यवस्था के प्रथम चरण में खण्डवा, बुरहानपुर, होशंगाबाद एवं हरदा को शामिल किया गया है। इन जिलों में 90 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या का आधार नम्बर के लिये इनरोलमेंट किया जा चुका है। सामग्री का वितरण उपभोक्ता के आधार नम्बर से उसकी पहचान कर किया जायेगा।
आधार नम्बर की प्रविष्टि स्थानीय निकाय के सहयोग से की जायेगी। इंदौर एवं भोपाल के नगरीय क्षेत्र में अपनी सुविधा की किसी भी राशन दुकान से राशन सामग्री प्राप्त करने की व्यवस्था को भी लागू किया जा रहा है। “असर’’ (अपनी सुविधा की राशन दुकान) की व्यवस्था के लिये प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर पीओएस मशीन (पाइंट ऑफ सेल) उपलब्ध करवाई जायेगी। इस मशीन की खासियत होगी कि इसमें बॉयो-मेट्रिक उंगलियों के निशान एवं आधार नम्बर पर परिवार के सदस्य की पहचान होगी। मशीन परिवार की खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री की पात्रता दर्शायेगी। मशीन में पात्र परिवार द्वारा चाही गई सामग्री के मूल्य की गणना होगी। पीएसओ पात्र परिवार को वितरण सामग्री की शेष पात्रता को भी दर्शाया जायेगा। उपभोक्ताओं को दी गई सामग्री की रसीद देने की भी व्यवस्था होगी। पीओएस मशीन का दिन में एक बार केन्द्रीय सर्वर से संबंध स्थापित किया जा सकेगा, जिससे वितरित की गई खाद्यान्न सामग्री की जानकारी केन्द्रीय सर्वर पर ट्रांसफर की जा सकेगी।
क्रमांक/154/2014/1362/वर्मा

No comments:

Post a Comment