AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday 31 August 2014

भारतीय वायु सेना में वायु सैनिक पदांे पर भर्ती हेतु ओरिएन्टेशन केम्प आयोजित

भारतीय वायु सेना में वायु सैनिक पदांे पर भर्ती हेतु ओरिएन्टेशन केम्प आयोजित 

खण्डवा (30 अगस्त,2014) - वायु सैनिक चयन केन्द्र भोपाल द्वारा भारतीय वायु सेना में वायु सैनिक ग्रुप एक्स तकनीकी पदों की भर्ती हेतु खण्डवा, बुरहानपुर, एवं हरदा जिले के अभ्यार्थियों के लिये 11 सितम्बर को भर्ती रैली , चयन हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे अभ्यार्थी गणित, भौतिकी एवं अंग्रेजी (न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक) विषयों के साथ 50 प्रतिशत अंको सहित हायर सेकेण्डरी परीक्षा या 03 वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा उत्तीर्ण हो, ऊॅंचाई कम से कम 152.5 से.मी. हो एवं आयु सीमा 01 जनवरी 1995 से 30 जून 1998 के मध्य हो पात्र है। खण्डवा, बुरहानपुर एवं हरदा जिले के उक्त योग्यताधारी आवेदकों के लिये जिला रोजगार कार्यालय खण्डवा द्वारा 3 सितम्बर को मोतीलाल नेहरू शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खण्डवा में एक दिवसीय ओरिएन्टेशन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वायु सैनिक चयन केन्द्र भोपाल के अधिकारी एवं अन्य प्रशिक्षकों द्वारा अभ्यर्थियों को मार्ग दर्शन दिया जाएगा।
      क्रमांक/161/2014/1369/वर्मा

No comments:

Post a Comment