राजस्थान की मुख्यमंत्री महारानी श्रीमंत वसुधरा राजे ने भगवान औंकार के किए दर्शन
प्रदेश की सुख समृद्धि और विकास की कि कामना
खण्डवा (04, अगस्त 2014)- राजस्थान की मुख्यमंत्री महारानी श्रीमंत वसुधरा राजे जी ने सोमवार को औंकारेश्वर पहॅुंचकर भगवान औंकार के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान औंकार से राजस्थान की खुशहाली , सुख समृद्धि के साथ ही विकास की कामना की। इस दौरान प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री कुॅंवर विजय शाह , मध्यप्रदेश शासन में महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह , विधायक लोकेन्द्र सिंह तोमर, और जिला कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता भी उपस्थित थी।
क्रमांक/20/2014/1226/वर्मा
No comments:
Post a Comment