AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 22 August 2014

कृषकों की सुविधा के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

कृषकों की सुविधा के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित
दूरभाष क्रमांक 0733-2223234 पर कृषक ले सकते है सलाह

खंडवा (22 अगस्त,2014) - खरीफ एवं रबी वर्ष 2014-15 में फसलों को कीट व्याधि से बचाने के लिए जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्यालय उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष जसवाड़ी रोड खण्डवा स्थित जिला कार्यालय में स्थापित है। जिसका दूरभाष क्रमांक 0733-2223234 है। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विभाग ने बताया की बोध संरक्षण नियंत्रण कक्ष का प्रातः10ः30 बजे से शाम 05ः30 बजे तक कार्य करेगा। जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी सहायक संचालक कृषि जयपाल पटेल होगें। वही वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एस.जी. ठोंबरे और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी व्ही.के. उपाध्याय को सहायक अधिकारी नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।
क्रमांक/104/2014/1311/वर्मा

No comments:

Post a Comment