AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 20 August 2014

गरिमा पूर्ण रूप से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस


गरिमा पूर्ण रूप से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री कॅुंवर विजय शाह करेगें ध्वजारोहरण 

खंडवा (14 अगस्त,2014) - आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन स्थानीय पुलिस ग्राउण्ड सिविल लाईन्स, खंडवा में होगा। जिसमें खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री कुॅंवर विजय शाह ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन भी करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन समयवार इस प्रकार से है -
    खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री शाह् प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। 
    मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन प्रातः 9ः15 बजे से किया जायेगा। 
    मार्च पास्ट प्रातः 9ः35 बजे से शुरू होगा। 
    सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9ः55 बजे से किया जायेगा। 
    पुरस्कारों का वितरण प्रातः 10ः40  बजे से होगा। 
    अंत में राष्ट्रगान पश्चात् व समापन समारोह प्रातः 10ः55 बजे होगा। 
क्रमांक/79/2014/1286/वर्मा

No comments:

Post a Comment