AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 23 August 2014

सार्वजनिक वितरण प्रणाली में शिकायत निवारण की व्यवस्था सी.एम. हेल्पलाइन पर भी दर्ज होगी समस्याएँ

सार्वजनिक वितरण प्रणाली में शिकायत निवारण की व्यवस्था
सी.एम. हेल्पलाइन पर भी दर्ज होगी समस्याएँ

खण्डवा (23 अगस्त,2014) - प्रदेश में लक्ष्य आधारित सार्वजनिक वितरण प्रणाली में होने वाली गड़बड़ियों को दूर करने के लिये एण्ड-टू-एण्ड कम्प्यूटराइजेशन परियोजना में शिकायत निवारण की विशेष व्यवस्था की गई है। इसमें की जाने वाली शिकायतों के निवारण के लिये इसे सी.एम. हेल्पलाइन से संबद्ध किया गया है।
प्रदेश का कोई भी नागरिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित समस्या के लिये टोल-फ्री नम्बर 1967 एवं सी.एम. हेल्पलाइन नम्बर 181 पर सम्पर्क कर अपनी समस्या अथवा शिकायत दर्ज करवा सकता है। की गई शिकायत की स्थिति cmhelpline-mp-gov-in  वेबसाइट पर भी देखी जा सकती है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी food-mp-gov-in वेबसाइट पर public domain पर बिना पासवर्ड के देखी जा सकती है।
केन्द्र सरकार ने बारहवीं पंचवर्षीय योजना वर्ष 2012-2017 के अंतर्गत मिशन मोड परियोजना के रूप में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के एण्ड-टू-एण्ड कम्प्यूटराइजेशन का अनुमोदन किया है। परियोजना पर व्यय होने वाली राशि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा 50-50 प्रतिशत के अनुपात में वहन की जा रही है। परियोजना में मुख्य रूप से राशन-कार्ड एवं हितग्राही के डाटा-बेस का डिजिटाइजेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही खाद्यान्न सप्लाई चेन प्रबंधन का कम्प्यूटरीकरण भी किया जा रहा है। परियोजना में अगस्त माह का खाद्यान्न आवंटन जारी कर food-mp-gov-in पर उपलब्ध करवाया गया है। गोडाउन से उचित मूल्य दुकान तक खाद्यान्न पहुँचाने की प्रक्रिया से सभी संबंधित एजेंसी को एसएमएस से सूचना भी दी जा रही है। परियोजना में पीडीएस से जुड़े व्यक्तियों के प्रशिक्षण की भी विशेष व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण जिला, ब्लॉक एवं गोडाउन-स्तर पर दिये जा रहे हैं।
क्रमांक/113/2014/1320/वर्मा

No comments:

Post a Comment