AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 20 August 2014

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन


स्वतंत्रता दिवस के पूर्व स्वतंत्रता दौड़ का आयोजनप्रभारी कलेक्टर अमित तोमर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी स्वतंत्रता दौड़

खंडवा (14 अगस्त,2014) - स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त कोे जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। इस स्वतंत्रता दौड़ को जिले के प्रभारी कलेक्टर अमित तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । स्वतंत्रता दौड़ नगर निगम से प्रारंभ होकर घंटाघर, केवल राम चौराहा , दूध वाली गली , रेल्वे स्टेशन से बांबे बाजार होते हुए नगर निगम पर  पहुंचकर समाप्त हुई। देश भक्ति से ओतप्रोत गीत स्वतंत्रता दौड़ में गूंजते रहे। जिसमे शहर के वरिष्ठ जन, समाजसेवी, युवा, महिलाओं सहित बच्चों ने उत्साह पूर्वक बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। स्वतंत्रता दौड़ के समापन पर जिले के प्रभारी कलेक्टर श्री तोमर के नेतृत्व में राष्ट्रगान हुआ। जिसमे अपर कलेक्टर एस.एस. बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल समेत अन्य जिला अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जिला क्रीड़ाअधिकारी जोसेफ बक्सला ने किया। 
क्रमांक/74/2014/1281/वर्मा

No comments:

Post a Comment