विश्व किडनी दिवस पर किडनी के रोगियों का किया गया सम्मान
खण्डवा 11 मार्च, 2021 - विश्व किडनी दिवस गुरूवार को मनाया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल खंडवा में डायलिसिस करवा रहे किडनी संबंधी रोगों से पीडि़त मरीजों को मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी डॉ डी.एस. चौहान, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अनंत पवार, सिविल सर्जन डॉ. ओ. पी. जुगतावत, डॉ. रणजीत बड़ोले, डॉ मोहित गर्ग द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले मरीजों में राबिया बी, नाजमा बी , सुनील, इकबाल खान, रमेश, सूरज, अशोक, नंदिनी को सम्मानित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि जिला अस्पताल खण्डवा में प्रतिदिन 8 रोगियों की डायलिसिस की जाती है अभी तक 10 हजार से अधिक मरीजों की डायलिसिस यहां की जा चुकी।

No comments:
Post a Comment