AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 4 March 2021

8 मार्च को महिला दिवस कार्यक्रम पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर होगा

 8 मार्च को महिला दिवस कार्यक्रम पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर होगा
मेहंदी , रंगोली प्रतियोगिताओं के साथ साथ महिलाओं का होगा सम्मान

खण्डवा 4 मार्च, 2021 - जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती नवीता शिवहरे ने बताया कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर महिलाओं की कुर्सी दौड़, महेंदी, रंगोली प्रतियोगिताओं के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं का सम्मान तथा संगोष्ठी का कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा। ऐसी महिलाएं जिन्होंने विशिष्ट उपलब्धि हासिल की हो या इन प्रतियोगिताओं में शामिल होना चाहती हो वे अपने नाम 6 मार्च तक महिला एवं बाल विकास विभाग के सिविल लाइन जनपद पंचायत परिसर स्थित जिला कार्यालय में कार्यालयीन समय में दर्ज करा सकते है।  

No comments:

Post a Comment