AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 12 March 2021

बोरखेड़ा में हितग्राही सम्पर्क शिविर 13 मार्च को होगा

 बोरखेड़ा में हितग्राही सम्पर्क शिविर 13 मार्च को होगा

खण्डवा 12 मार्च, 2021 - दूरस्थ वनग्रामों में रहने वाले ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने वन ग्रामों में हितग्राही सम्पर्क शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए है। इसी क्रम में हरसूद अनुविभाग के ग्राम बोरखेड़ा में 13 मार्च को समस्या निवारण शिविर आयोजित कर वनवासियों की समस्याएं निराकृत की जायेगी। इस शिविर में प्रदेश के वन मंत्री कुंवर डॉ. विजय शाह भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। एसडीएम हरसूद डॉ. परीक्षित झाडे ने खालवा विकासखण्ड के सभी खण्ड स्तरीय अधिकारियों के साथ साथ जिला अधिकारियों को भी निर्देश दिए है कि वे इस शिविर में उपस्थित होकर अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दें तथा ग्रामीणों के आवेदनों का मौके पर ही निराकरण करें। जिन आवेदनों का मौके पर निराकरण संभव न हो उनके निराकरण की समय सीमा आवेदक को बताई जाये। इस शिविर में ग्रामीणों को अद्यतन राजस्व अभिलेख भी वितरित किए जायेंगे। 

No comments:

Post a Comment