वन मंत्री डॉ. शाह दो दिवसीय प्रवास पर 13 मार्च को खण्डवा आयेंगे
खण्डवा 12 मार्च, 2021 - प्रदेश के वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह 13 मार्च को दो दिवसीय प्रवास पर खण्डवा आयेंगे। इस दौरान डॉ. शाह ग्राम बोरखेड़ा, रायपुर, सुन्दरदेव, सुहागी, खालवा, जोगीबेड़ा, निशानिया, झुम्मरखाली, शाहपुरा माल, सहित विभिन्न ग्रामों का दौरा करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन मंत्री डॉ. शाह 13 मार्च को सुबह 10 बजे खण्डवा से प्रस्थान कर खालवा विकासखण्ड के ग्राम बोरखेड़ा जायेंगे तथा प्रातः 11 बजे से वन ग्राम बोरखेड़ा में आयोजित हितग्राही सम्पर्क शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। वन मंत्री डॉ. शाह दोपहर 1 बजे बोरखेड़ा से रवाना होकर दोपहर 1ः30 बजे रायपुर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा दोपहर 2ः30 बजे ग्राम सुन्दरदेव पहुंचेंगे। सुन्दरदेव से वन मंत्री डॉ. शाह दोपहर 3ः30 बजे सुहागी ग्राम के लिए प्रस्थान करेंगे तथा सुहागी के बाद दोपहर 4ः30 बजे खालवा के लिए रवाना होंगे। शाम 6ः30 बजे वन मंत्री डॉ. शाह खालवा से जोगीबेड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।
अगले दिन वन मंत्री डॉ. शाह 14 मार्च को सुबह 10 बजे जोगीबेडा से टिगरिया के लिए रवाना होंगे तथा टिगरिया में जल जीवन मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे ग्राम निशानिया के लिए रवाना होंगे। वन मंत्री डॉ. शाह अपरान्ह 4 बजे निशानिया में जल जीवन मिशन के तहत आयोजित पेयजल योजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा अपरान्ह 5ः30 बजे झुम्मरखाली के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि 7ः30 बजे डॉ. शाह ग्राम शाहपुरा माल पहुंचकर श्री गुलाब बाबा की स्मृति में घेराबाजी प्रतियोगिता संबंधी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
No comments:
Post a Comment