कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल 16 मार्च को करेंगी योजनाओं की समीक्षा
खण्डवा 13 मार्च, 2020 - आगामी 16 मार्च को कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रातः 10ः30 बजे से विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक लेंगी। इस दौरान सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में राजस्व वसूली, जनगणना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, राजस्व लोक अदालत, वेब जीआईएस, स्वच्छ भारत सर्वेक्षण, प्रधानमंत्री आवास, फसल ऋण माफी जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा करेंगी। इसके अलावा श्रम विभाग की नया सवेरा योजना, वनाधिकार पट्टे आवंटन, पेंशन एवं अनुकम्पा के प्रकरणों का निराकरण, मिशन इन्द्रधनुष , जननी सुरक्षा योजना, गर्भवती हाई रिस्क महिलाओं का चिन्हांकन, गेहूं उपार्जन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पशु चिकित्सा विभाग की डायल 1962 , उत्कृष्ट व मॉडल स्कूलों में विकास कार्यो, सार्थक एप के माध्यम से कर्मचारियों की उपस्थिति जैसे बिन्दुओं पर भी कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल प्रगति की समीक्षा करेंगी। सभी संबंधित अधिकारियों को अपने विभाग की अद्यतन जानकारी सहित बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।
No comments:
Post a Comment