जिला जेल में बंदियों के परिजनों से मुलाकात पर प्रतिबंध लगा
खण्डवा 23 मार्च, 2020 - नोवल कोरोना बीमारी से बचाव के उद्देश्य से जेल मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी आदेश के पालन में जिला जेल खण्डवा में परिरूद्ध बंदियों की उनके परिजनों से मुलाकात को प्रतिबंधित किया गया है। जेल अधीक्षक श्री प्रभात चतुर्वेदी ने बताया कि यह प्रतिबंधात्मक आदेश 31 मार्च तक लागू रहेंगे।
No comments:
Post a Comment